Kausambi News: सेंधमारी कर नगदी-गहने समेत हजारों की चोरी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में एक परिवार के घर में चोरी हुई। चोरों ने दीवार में सेंध काटकर करीब 50 हजार रुपये के गहने, 11 हजार रुपये नकद और एक बकरी चुरा ली। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

Kausambi News: सेंधमारी कर नगदी-गहने समेत हजारों की चोरी

Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा (भगत का पूरा) गांव की रहने वाली सरला देवी पत्नी संगम लाल ने बताया कि शुक्रवार की रात खाने के बाद वह और उसके परिवार के सदस्य सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार में सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब 50 हजार रुपया कीमत के गहने, 11 हजार रुपया नकद व बकरी उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू करा दी गई है।

जल्द ही घटना का खुलासा कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: सेंधमारी कर नगदी-गहने समेत हजारों की चोरी