पति, देवर और सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
कौशाम्बी के संड़वा गांव में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। 2 मई को ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने बचाया। मामले में पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंझनपुर, संवाददाता कौशाम्बी थाना क्षेत्र के संड़वा गांव में इसी माह की दो तारीख को दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई की गई। आरोप है कि उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास भी किया गया। मामले में एसपी के आदेश पर अब पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।कौशाम्बी के मुस्तफाबाद गांव की सुषमा देवी पुत्री कंचन ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में संड़वा निवासी लवकुश से हुई थी। शादी के बाद एक बेटा दिव्यांश (10 माह) भी पैदा हुआ। आरोप है कि इसी बीच दहेज में सोने की चेन, बाइक व भैंस की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक, दो मई 2026 को आरोपी ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। घटना की जानकारी पाकर पीड़ित महिला के पिता और भाई मौके पर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई की गई। स्त्री धन छीनकर महिला को मायके वालों के साथ भेज दिया। मामले में एसपी के आदेश पर कौशाम्बी पुलिस ने आरोपी पति लवकुश, ससुर हीरालाल, सास रामकली व देवर कमलेश के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। डीएसपी जेपी पांडेय ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


