शराब पिलाने के बाद युवक पर किया प्राणघातक हमला
करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर निवासी युवक की शराब पिलाने के बाद पड़ोसी युवकों ने बेरहमी से पिटाई की। बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे छोड़ दिया गया। गंभीर जख्मी युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर निवासी एक युवक की शराब पिलाने के बाद पड़ोसी युवकों ने बेरहमी से पिटाई की। उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित का अभी भी इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बजहा खुर्रमपुर निवासी गुड्डू द्विवेदी ने बताया कि 20 मई को गांव के ही मुन्ना व छंगू उसके भाई उदयभान को घर से बुलाकर ले गए। करारी से शराब खरीदी। इसके बाद सरायअकिल इलाके के रक्सवारा में भाई को शराब पिलाई।
वह नशे में धुत हो गया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की। बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। राहगीरों के जरिये इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। बेहोशी की हालत में जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, डिस्चार्ज कर दिया गया है। डीएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


