Kausambi News: हमला करने वाले 13 आरोपियों पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: महिला पर कातिलाना हमला करने के आरोप में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला मंझनपुर कोतवाली के भेलखा का है, जहां महिला की बेटियों ने उसकी रक्षा की, लेकिन उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kausambi News: महिला पर कातिलाना हमला करने, बीचबचाव को आई बेटियों पर कुल्हाड़ी से प्रहार करने के आरोप में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंझनपुर कोतवाली के भेलखा निवासी लालमनी पत्नी लालजी का आरोप है कि शुक्रवार की शाम को वह दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान मामूली बात को लेकर गांव के ही लवकुश, शिवाना, संतोष, ओमप्रकाश, बीरबल, उदवा, रजऊ, श्यामू, सविता, लल्लू, राजकुमार ने धावा बोल दिया। लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से लैस लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। उसको बेरहमी से पीटा गया। बीचबचाव को उसकी बेटी बुदनी व सविता आई तो उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।
इससे गंभीर चोटें आई। लालमनी की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


