जीजा पर बहन व दो बच्चों को गायब करने का आरोप
Kausambi News - उमरछा गांव के सत्येंद्र कुमार ने अपने बहनोई पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी बहन सत्यवती और भांजों को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब कर दिया है। बहन की शादी 2018 में हुई थी और पति के साथ अनबन चल रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संदीपनघाट के उमरछा गांव के युवक ने अपने बहनोई पर बहन व भांजों को गायब करने का आरोप लगाया है। तहरीर लोकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरछा गांव के रहने वाले सत्येंद्र कुमार ने संदीपन घाट थाना पुलिस को रविवार को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन सत्यवती प्रजापति की शादी बसेढ़ी उपरहार में वर्ष 2018 में हुई है। शादी के बाद से ही पति से अनबन चल रही थी। कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। किसी तरह समझाने-बुझाने पर वह अपने दो बेटों के साथ ससुराल में रह रही थी।
सत्येंद्र का आरोप है कि 27 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में बहन व भांजे गायब हो गए। सत्येंद्र का आरोप है कि उसकी बहन व भांजों को बहनोई ने ही गायब किया है। तहरीरािमलने पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



