ऑटो की टक्कर से भाई-बहन घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - मंझनपुर के ढोकसहा गांव के निवासी नितिन अपनी बहन मनोरमा के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। एदिलपुर गांव के पास एक ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढोकसहा गांव निवासी नितिन की रिश्तेदारी करारी में है। बुधवार की सुबह वह अपनी बहन मनोरमा के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहा था।मंझनपुर के एदिलपुर गांव के समीप पीछे से आए ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार भाई-बहन को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, भाई जख्मी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


