विवाहिता को खंभे से बांधकर पीटा, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - चरवा थाने के चपहुआ गांव में विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। विवाहिता ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवाहिता का कहना है कि दहेज में बुलट मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी।

विवाहिता को खंभे से बांधकर पीटा, केस दर्ज

चरवा थाने के चपहुआ गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर बुलट की मांग पूरी न होने पर खंभे से बांधकर घंटों तक पिटाई करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। चपहुआ गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले बलवंत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।

शुक्रवार शाम पति बलवंत, देवर मंत्रीलाल, उदय सिंह, सास और जेठानी ने मिलकर उसे खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि देर रात तक लगातार मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पूरी रात वह घर के बाहर पड़ी रही। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे मायके मितुवापुर, थाना संदीपनघाट ले गया। पीड़िता का कहना है कि शादी में खेत बेचकर सामान और ई-रिक्शा दिया गया था, इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। विवाहिता ने थाने जाकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।