_M_AL0066_1762008900720.jpg)
हाथ में तख्ती लेकर युवती ने पति के लिए मांगा इंसाफ
संक्षेप: Kausambi News - सरायअकिल क्षेत्र की शाहीन फात्मा ने अपने पति को इंसाफ दिलाने के लिए मंझनपुर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। उसने पड़ोसन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने और पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। युवती ने करीब एक घंटे तक इंसाफ की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घर भेजा।
मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल क्षेत्र की एक युवती ने शनिवार की शाम पति को इंसाफ दिलाने के लिए ऐसी पहल की, जिसे कौशाम्बी में अभी तक किसी भी महिला ने नहीं किया। उसने हाथ में जस्टिस फॉर गुलफाम लिखी तख्ती लेकर मंझनपुर चौराहे पर विरोध जताया। इस दौरान पड़ोसन पर पति के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाने और पुलिस पर पति को जेल भेजने का आरोप लगाया। पुलिस पर रिश्वत की मांग करने का आरोप भी जड़ा। युवती करीब घंटेभर तक इंसाफ की गुहार लगाती रही। बाद में नगर कोतवाल ने समझा-बुझाकर किसी तरह उसे घर भेजा। सरायअकिल क्षेत्र की शाहीन फात्मा ने बताया कि उसकी पड़ोसन ने लोगों को झूठे केस में फंसाकर रुपया ऐंठने का धंधा बना लिया है।

पीड़िता का कहना है कि पड़ोसन ने मामूली कहासुनी के चलते छह सितम्बर 2025 को स्थानीय थाने पर एक शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि पीड़िता के पति मो. गुलफाम ने 27 अगस्त की शाम घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की है। आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के मुकदमा कायम कर लिया। इसके बाद मुकदमा खत्म करने के नाम पर रिश्वत की मांग की जाने लगी। रिश्वत नहीं देने पर पुलिस ने सात अक्तूबर को पीड़िता के पति को जेल भेज दिया। पीड़िता कभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय तो कभी थाने का चक्कर लगाती रही। आश्वासन के अलावा बाकी उसे कुछ नहीं मिला। इसी से परेशान पीड़िता ने शनिवार की शाम मंझनपुर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। मामले में डीएसपी चायत अभिषेक सिंह ने बताया कि युवती की पड़ोसन ने उसके पति के खिलाफ पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में बयान के समय उसने रेप का भी आरोप लगाया। इसी अधार पर रेप की धारा बढ़ाकर आरोपी को जेल भेजा गया। मुकदमे की विवेचना अब मैं खुद का रहा हूं। प्रमाणित तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




