दबंग पट्टीदारों पर चारदीवारी गिराने का आरोप, विरोध पर पीटा

Sep 13, 2025 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - गाँव घूरी की कविता देवी ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह अपने जेठ के साथ मकान का निर्माण कर रही थी। पट्टीदारों ने उसकी चहारदीवारी गिरा दी और विरोध करने पर उसकी पिटाई की। कविता ने पुलिस में शिकायत...

दबंग पट्टीदारों पर चारदीवारी गिराने का आरोप, विरोध पर पीटा

चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना इलाके के घूरी गांव की कविता देवी ने बताया कि उसके पति ललऊ की कई साल पहले मौत हो चुकी है। 25साल पहले उसका खानदानी बंटवारा हो चुका है। इस समय वह अपने जेठ के साथ मिलकर अपने मकान का निर्माण करा रही है। शुक्रवार रात दबंग पट्टीदारों ने उसकी चहारदीवारी को गिरा दिया। शुक्रवार सुबह जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची महिला के विरोध करने पर पट्टीदारों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि पट्टीदार उसकी जमीन से जबरन रास्ता मांग रहे हैं।

महिला ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर के अनुसार जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;