ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीखड़ी स्कार्पियो से टकराई बोलेरो, बाल-बाल बचे यात्री

खड़ी स्कार्पियो से टकराई बोलेरो, बाल-बाल बचे यात्री

कल्यानपुर। हिन्दुस्तान संवाद कोखराज कोतवाली के टेढ़ीमोड़ चौराहे के समीप शुक्रवार की दोपहर...

खड़ी स्कार्पियो से टकराई बोलेरो, बाल-बाल बचे यात्री
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 09 Apr 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कल्यानपुर। हिन्दुस्तान संवाद

कोखराज कोतवाली के टेढ़ीमोड़ चौराहे के समीप शुक्रवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो से तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो व बोलेरो सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बोलेरो चालक अजय ने बताया कि वह अर्थी विर्सजन के लिए संगम जा रहा था। अचानक सामने ट्रक देख उसने नियंत्रण खो दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें