कैंसर पीड़ित का था डीएफसी लाइन पर मिला शव
Kausambi News - सुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी लाइन पर एक शव मिला, जो कैंसर से पीड़ित टिल्लू का था। उसके बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के माध्यम से उसकी पहचान की। टिल्लू की बीमारी के कारण वह परेशान थे, और संभवतः उन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह डीएफसी लाइन पर मिला शव कैंसर पीड़ित टिल्लू का था। सोशल मीडिया में वायरल फोटो देख पीएम हाउस पहुंचे बेटे ने उसकी शिनाख्त की है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप से गुजरी डीएफसी लाइन पर शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा मिला था। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का तमाम प्रयास किया था। कामयाबी नहीं मिलने पर लाश पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित की गई थीं। इन्हीं तस्वीरों को देखकर देर शाम टेंगाई गांव निवासी संदीप पीएम हाउस पहुंचा।
उसने दिवंगत की पहचान अपने पिता 54 वर्षीय टिल्लू पुत्र स्व. मटरू के रूप में की। बताया कि दिवंगत पिता को कैंसर था। काफी इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बीमारी के कारण वह काफी परेशान रहते थे। इसी को लेकर शायद उन्होंने ट्रेन से कटकर जान दे दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



