ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदो पक्षों में खूनी संघर्ष, चटकी लाठियां, चार लहूलुहान

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चटकी लाठियां, चार लहूलुहान

पश्चिमशरीरा के नगरेहा कला गांव में रविवार सुबह दो परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से...

पश्चिमशरीरा के नगरेहा कला गांव में रविवार सुबह दो परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से...
1/ 2पश्चिमशरीरा के नगरेहा कला गांव में रविवार सुबह दो परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से...
पश्चिमशरीरा के नगरेहा कला गांव में रविवार सुबह दो परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से...
2/ 2पश्चिमशरीरा के नगरेहा कला गांव में रविवार सुबह दो परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 07 Sep 2020 03:46 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमशरीरा के नगरेहा कला गांव में रविवार सुबह दो परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग लहूलुहान हो गए। बवाल की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी असपताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस तैनात की गई है।

नगरेहा कला निवासी मान सिंह यादव शनिवार की शाम खेत पर काम करने गया था। बताया कि घर पर महिलाएं अकेली थी। इसी दौरान प्रधान विनोद सिंह का बेटा दीपू उर्फ बउआ उसके घर पर पहुंचकर ताकझांक करने लगा। घर लौटने पर महिलाओं ने प्रधान के बेटे की करतूत बताई। शाम को लोगों के समझाने पर वह शांत हो गया। रविवार सुबह मान सिंह उलाहना देने प्रधान के घर पहुंचा तो प्रधान भिड़ गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। मारपीट में एक पक्ष से विनोद सिंह, बउआ व दूसरे पक्ष से मान सिंह व अनिरूद्ध यादव घायल हो गए। दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बीच-बचाव करते हुए लोगों ने बवाल की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते हुए सीओ सिटी सच्चिदानंद पाठक पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में एहतियातन पुलिस टीम तैनात की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस तहकीकात कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें