ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने खत्म कराई भूख हड़ताल

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने खत्म कराई भूख हड़ताल

दुर्गापुर में कोटे की दुकान आवांटन के प्रस्ताव में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीण धरने के बाद भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। भूख् हड़ताल के चौथे दिन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय दुर्गापुर गांव...

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने खत्म कराई भूख हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 01 Oct 2020 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

दुर्गापुर में कोटे की दुकान आवांटन के प्रस्ताव में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीण धरने के बाद भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। भूख् हड़ताल के चौथे दिन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय दुर्गापुर गांव पहुंचे। लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद चायल विधायक से वार्ता की। विधायक ने ग्रामीणों को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। आरोप है कि अधिकारियों ने बिना प्रस्ताव कराए दुकान का आवंटन कर दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें