लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू विधानसभा के दारानगर स्थित आरपी गार्डन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का विधान सभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व संचालन शीलू पांडे ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मगध में विपक्ष को हराया है। अब अवध में भी हराकर 2027 में फिर से भाजपा यूपी में सरकार बनाएगी। विपक्ष के पास भाजपा जैसा मजबूत और अनुशासित संगठन नहीं है।
भाजपा का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी में रहकर गद्दारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ लोग भाजपा के भीतर रहकर ही पार्टी की जड़ों में मट्ठा डालने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों से संगठन को सावधान रहने की जरूरत है। पार्टी के प्रति निष्ठावान और ईमानदार कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ाया जाएगा। दावा किया कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। ऐसे लोगों का पार्टी में स्वागत है, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है।