
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान राष्ट्रीय एकता और स्वावलंबन का महायज्ञ-मयंकेश्वर शरण
संक्षेप: Kausambi News - भाजपा कार्यालय में बुधवार को संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजनफोटो-मंझनपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया।...
भाजपा कार्यालय में बुधवार को संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो- मंझनपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि मयंकेश्वर शरण सिंह ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ना और हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, स्ट्रीट वेंडर, लघु उद्योग और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है।

इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ 25 सितम्बर को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ था। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का मुख्य लक्ष्य भारत को विदेशी समान पर कम निर्भर बनाना और अपने ही संसाधनों व क्षमताओं से देश को मजबूत करना है। स्थानीय उत्पादन छोटे मध्यम उद्यम, कारीगर किसान और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करके घरेलू बाजार को जीवंत बनाना है। अतीत में भारत की समृद्ध व्यापार व्यवस्था को कमजोर करने के लिए अंग्रेजों ने हमारे कारीगरों को तोड़ा, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व मंच पर गौरव के साथ खड़ा है। कांग्रेस के शासनकाल में देश को सोना गिरवी रखकर काम चलाना पड़ा था, लेकिन आज भारत आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीति बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कर व्यवस्था पारदर्शी बनी है और देश में निवेश का वातावरण मजबूत हुआ है। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया साथ ही उपस्थित तमाम व्यापारियों ने अपनी अपनी बातों को विस्तार पूर्वक रखा। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल, प्रदेश महामंत्री व्यापार मण्डल रमेश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल प्रवेश केसरवानी, अरविन्द केसरवानी, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ विनय शुक्ला, करुणेश त्रिपाठी, केडी द्विवेदी, डॉ. पीपी शर्मा, डॉक्टर एसके पटेल सहित सम्मानित अधिवक्तागण, व्यापारीगण, प्रबुद्धजन, चिकित्सक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




