भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पौधरोपण

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के असतपुर गंगा घाट पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध प्राणवायु की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनका संरक्षण करने की जरूरत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पौधरोपण

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बुधवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के असतपुर गंगा घाट पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए।जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में मानव जीवन के लिए शुद्ध प्राणवायु सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं तथा उनका संरक्षण किया जाए। कहा कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर घर, खेत अथवा सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर खुशियों को समाज और प्रकृति के साथ साझा करना चाहिए। इस अवर पर मंडल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप पटेल, महामंत्री अजय शुक्ला, राहुल कुशवाहा, अजय मौर्या सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।