-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

सराय अकिल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राचीन शिव मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया। इस दौरान भगवान शिव की पूजा कर देश की उन्नति और मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता भी शामिल हुए।

-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

सराय अकिल, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सराय अकिल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर देश की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। हवन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश की वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोले शंकर कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष सराय अकिल अनूप सिंह, बृजेंन्द्र नारायण भगवानपुरी, चन्द्रबली पटेल, नन्हे तिवारी, चक्रेश मिश्रा, सोमदत्त मिश्रा, दुर्गेश नन्दन मिश्र, पियूष रस्तोगी, सुनील सोनी, विकास गुप्ता, अश्वनी तिवारी, रामप्रकाश पटेल, देशराज मौर्य, भवन जायसवाल, उमेश केसरवानी, शिवबाबू केसरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi News-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन