कोतवाली के सामने से पार कर दी बाइक
Feb 07, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - मंझनपुर के गुलामीपुर गांव निवासी फैजान अहमद ने बताया कि उसकी बाइक कोतवाली के पास खड़ी थी, जिसे चोरों ने चुरा लिया। कई प्रयासों के बाद भी बाइक का पता नहीं चल पाया। अंततः उसने मंझनपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव निवासी फैजान अहमद ने बताया कि वह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है। कंपनी का ऑफिस मंझनपुर कोतवाली के सामने है। इसी में काम करता है। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को उसने अपनी बाइक कोतवाली के समीप खड़ी की थी। दोपहर को चोरों ने बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


