ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसद्भावना दिवस पर हुआ भंडारा, जुटी भीड़

सद्भावना दिवस पर हुआ भंडारा, जुटी भीड़

विकास खंड चायल के कसेंदा गांव में नववर्ष पर सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया...

सद्भावना दिवस पर हुआ भंडारा, जुटी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 02 Jan 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास खंड चायल के कसेंदा गांव में नववर्ष पर सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने वर्ष 2020 का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़े बुजुर्गों के साथ बच्चों ने भी सनातन भोज का आनंद उठाया। समरसता भोज कार्यक्रम में सुबह से ही लोग एकत्रित होने लगे। दोपहर 12 बजे से भीड़ जुटने लगी थी। कार्यक्रम का आयोजन कर रहे एडवोकेट सुखलाल यादव ने कहा कि यह साल हमारे गांव व क्षेत्र के लोगों को आने वाला नूतन वर्ष की किरण सुख शांति, शक्ति , सम्पत्ति, स्वरूप, संयम ,सादगी, सफलता, समृद्धि, साधना, संस्कार और स्वास्थ्य प्रदान करे। कार्यक्रम के समापन के बाद सनातन भोज का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक लोगों ने भोजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम, उधौ श्याम, यशवंत यादव, विनोद केशरवानी, रंजीत यादव, राधेश्याम यादव, बंशीलाल, सैफ अजीम, श्रवण यादव, अजहर लईक, मैहर ,बब्लू कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव और धर्मेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें