ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीपानी भरने से मना करने पर पीटा

पानी भरने से मना करने पर पीटा

चरवा के काजू गांव में बुधवार शाम निजी हैंडपंप में पानी भरने से मना करने पर पड़ोसी महिला ने पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर पड़ोसी महिला...

पानी भरने से मना करने पर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 04 Jul 2019 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

चरवा के काजू गांव में बुधवार शाम निजी हैंडपंप में पानी भरने से मना करने पर पड़ोसी महिला ने पीट दिया। घायल महिला ने थाने जाकर पड़ोसी महिला के खिलाफ तहरीर दी।

काजू गांव की लालती देवी ने बताया कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करती है। उसने अपने घर के बार निजी हैंडपंप लगा रखा है। बुधवार शाम पड़ोस की एक महिला पानी भरने के लिए हैंडपंप पर आई। महिला के पानी भरने का विरोध करने पर वह गाली गलौच करने लगी। आरोप है कि दबंग महिला ने लालती की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें