ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकसेंदा गांव में ठंड से बैंक संविदा कर्मी की मौत, कोहराम

कसेंदा गांव में ठंड से बैंक संविदा कर्मी की मौत, कोहराम

चायल तहसील के कसेंदा गांव में गुरुवार सुबह ठंड की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच...

कसेंदा गांव में ठंड से बैंक संविदा कर्मी की मौत, कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 20 Jan 2022 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चायल तहसील के कसेंदा गांव में गुरुवार सुबह ठंड की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पिपरी के कसेंदा गांव निवासी पंकज त्रिपाठी (30) पुत्र राधेश्याम त्रिपाठी बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में संविदा कर्मी था। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। आधी रात को उसे प्यास लगी। पानी पीते ही वह ठंड से कांपने लगा और बेहोश होकर गिर गया। जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को आग के सामने बिठाया। हालत न सुधरने पर इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें