आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

Mar 26, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेला कड़ा में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जहाँ उन्होंने आयुष्मान कार्ड वितरित किए और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। सरकार गरीबों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएचसी अधीक्षक डॉ. मो. सऊद के निर्देशन में किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप पटेल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों, विशेषकर महिलाओं को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार में बड़ी राहत मिल रही है। कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ. सागर विश्वास, बीपीएम प्रदीप सिंह (डब्बू), चीफ फार्मासिस्ट शिव सिंह, अधिवक्ता इंद्रजीत पटेल समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मेले में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।