ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीशौचायल को ही आयशा ने बना लिया आशियाना

शौचायल को ही आयशा ने बना लिया आशियाना

सिराथू तहसील के अनेठा गांव की आयशा ने कच्चा मकान गिरने के बाद घर के बाहर बने शौचालय व स्नानघर को ही आशियाना बना लिया...

शौचायल को ही आयशा ने बना लिया आशियाना
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 07 Oct 2019 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

सिराथू तहसील के अनेठा गांव की आयशा ने कच्चा मकान गिरने के बाद घर के बाहर बने शौचालय व स्नानघर को ही आशियाना बना लिया है। सप्ताह भर पहले बारिश के दौरान उसका आशियाना जमींदोज हो गया है। इसके बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रह रहा है।

अनेठा गांव का मुख्तार अहमद गांव-गांव फेरी लगाकर परिवार की जीविका चलाता है। गांव में बने कच्चे मकान में वह परिवार के साथ रहता था। सप्ताह भर पहले भीषण बारिश के दौरान उसका कच्चा मकान गिर गया। इसमें घर की गृहस्थी भी चौपट हो गई। आपदा में जो बचा पत्नी आयशा ने उसे घर के बाहर बने शौचालय व बाथरूम में सुरक्षित रख लिया और वहीं गुजारा करने लगी। वहीं मुख्तार फेरी लगाकर जो भी लाता है उसी से परिवार का गुजारा हो रहा है। बारिश से जमींदोज मकान का सर्वे करने के बाद भी अब तक परिवार के रहने का इंतजाम नहीं कराया जा रहा है। न ही राशन-पानी की कोई व्यवस्था है। ऐसे में पीड़ित कुनबा खुले आसमान के नीचे गुजारा करने के लिए विवश है। इस मामले में ग्राम प्रधान रानू देवी यादव का कहना है कि गरीब का आशियाना बारिश में गिर गया है। हल्का लेखपाल से सर्व कराने के बाद प्रधानमंत्री आवास आवंटन के लिए सूची बनाकर भेजी गई है। आवास स्वीकृत होने के बाद घर बनवा दिया जाएगा। फिलहाल रहने के लिए पंचायत भवन में व्यवस्था कराई जा रही है। खंड विकास अधिकारी सिराथू श्वेता सिंह ने कहा कि बारिश से यदि मकान गिरा है तो पीड़ित को आवास मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानों को सूचित भी किया जा चुका है। आपदा से पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। यदि पात्रता सूची में नाम है तो उसे आवास जरूर मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें