
खेत में मां-बेटी पर हमला, नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
Kausambi News - चायल, हिन्दुस्तान संवाद।संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम खेत की रखवाली कर रही महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश का मा
चायल, हिन्दुस्तान संवाद। खेत की रखवाली कर रही महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ शनिवार शाम मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मां के साथ थाने जाकर गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट करने और किशोरी से जबरन गलत हरकत करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। संदीपनघाट थाना इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि शनिवार शाम वह अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ खेत की रखवाली के लिए गई थी। खेत के पास आग तापते समय गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने हाथ में लाठी-डंडे ले रखे थे और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की। इसी दौरान दो युवक किशोरी को घसीटकर अंधेरे की ओर ले गए, जबकि तीसरे युवक ने महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक किशोरी का मुंह दबाकर उसके कपड़े फाड़ते हुए दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। बचाव में पहुंची मां को आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। जिससे उसका सिर फट गया और शरीर में काफी चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने बेटी के साथ थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर शशिकांत मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




