पूर्व प्रधान पर हमले में हत्या की कोशिश का मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - मंझनपुर के कोखराज में पूर्व प्रधान नरेश सोनकर पर दिनदहाड़े हमला हुआ। भूमि विवाद को लेकर सत्यम व अन्य ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उनका पैर टूट गया और गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी की तलाश जारी है।

पूर्व प्रधान पर हमले में हत्या की कोशिश का मुकदमा

मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज के टेढ़ीमोड़ चौराहे पर मंगलवार को दिनदहाड़े पूर्व प्रधान पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा कायम किया है। घटना में नामजद एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश कराई जा रही है।कोखराज के टेढ़ीमोड़ निवासी नरेश सोनकर पुत्र रामेश्वर प्रसाद पूर्व प्रधान हैं। जमीन को लेकर पड़ोस के ही सत्यम पुत्र कल्लू से उनका विवाद चल रहा है। मंगलवार को नरेश सोनकर चौराहा पर बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे सत्यम पुत्र कल्लू व अंगद, पंकज पुत्रगण नत्थूलाल वहां पहुंच गए। पूर्व प्रधान के मुताबिक, आरोपियों ने उनको घसीटकर बीच सड़क में ही लाठी-डंडा व लोहे के रॉड से पीटना शुरू कर दिया।

अचानक हमला होने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई थी। हमले में पूर्व प्रधान का पैर टूट गया है। शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोटें आई हैं। वह एसआरएन प्रयागराज में भर्ती हैं। उनकी तहरीर पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी की भी गिरफ्तारी कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।