घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास
चरवा इलाके में गुरुवार की सुबह पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। किशोरी घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। किशोरी के शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम युवक कहीं भी...
चरवा इलाके में गुरुवार की सुबह पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। किशोरी घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। किशोरी के शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गुरुवार सुबह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। किशोरी ने बताया कि पड़ोस का युवक मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर के भीतर पहुंचा। घर में उसे अकेली देख दबोच कर दुराचार का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोपहर में घर लौटे परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई। पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
