ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकिशोरी से दुराचार का प्रयास, फाड़े कपड़े

किशोरी से दुराचार का प्रयास, फाड़े कपड़े

महेवाघाट इलाके के एक की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिया। किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपित युवक...

किशोरी से दुराचार का प्रयास, फाड़े कपड़े
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 13 Aug 2019 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

महेवाघाट इलाके के एक की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिया। किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपित युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख मंगलवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। बताया कि मोहल्ले का एक युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा और अकेली देख दबोचकर दुराचार का प्रयास करने लगा। किशोरी ने मनमानी का विरोध किया तो दरिंदगी में नाकाम युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी की चीख सुन घर-परिवार के साथ मोहल्ले के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपित युवक कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें