ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीविवाहिता से दुराचार का प्रयास, केस दर्ज

विवाहिता से दुराचार का प्रयास, केस दर्ज

सरायअकिल कोतवाली इलाके में बुधवार दोपहर पड़ोसी युवक ने विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपित ने विवाहिता को पीट...

विवाहिता से दुराचार का प्रयास, केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 21 Jan 2021 05:06 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायअकिल कोतवाली इलाके में बुधवार दोपहर पड़ोसी युवक ने विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपित ने विवाहिता को पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सरायअकिल के एक गांव की विवाहिता बुधवार दोपहर घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेतों की ओर गए थे। विवाहिता ने बताया कि इसी दौरान घर में अकेली देख मोहल्ले का मनचला युवक बहाने से पहुंचा और दुराचार का प्रयास करने लगा। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपित पिटाई करने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें