Attempted Gang Rape of Woman in Sarai Akil Spine Broken in Brutal Assault महिला से गैंगरेप का प्रयास, तोड़ी रीढ़ की हड्डी , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAttempted Gang Rape of Woman in Sarai Akil Spine Broken in Brutal Assault

महिला से गैंगरेप का प्रयास, तोड़ी रीढ़ की हड्डी

Kausambi News - सरायअकिल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई की गई, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 29 Dec 2024 04:43 PM
share Share
Follow Us on
महिला से गैंगरेप का प्रयास, तोड़ी रीढ़ की हड्डी

सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ घर में घुसकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर इस कदर पिटाई की कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। शरीर के कई अन्य अंगों में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि गुरुवार की शाम वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी काबिल, जुगनू व नूरनबी निवासी किशुनपुर अंबारी थाना सरायअकिल बहाने से भीतर घुस आए। तीनों ने जोर-जबर्दस्ती करते हुए दुराचार का प्रयास किया। पहने हुए कपड़े फाड़ डाले। आबरू पर आफत देख महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसकी पटक-पटककर पिटाई की, जिससे रीढ़ की हड्डी टूट गई। सिर, हाथ, पेट और पैर में भी चोट लगी है। रीढ़ की हड्डी टूट जाने की वजह से पीड़िता चलने-फिरने में असमर्थ है। निजी अस्पताल में परिवार वाले उसका इलाज करा रहे हैं। इस संबंध में सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।