खेतों की ओर गई युवती से दुराचार की कोशिश

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। आरोपी ने उसे धमकाकर मारने की कोशिश की। जब युवती ने शिकायत की, तो आरोपी और उसके परिवार ने अभद्रता की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेतों की ओर गई युवती से दुराचार की कोशिश

खेतों की ओर गई मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक युवती से दुराचार का प्रयास किया गया। इसका उलाहना देने पर आरोपी ने अपने परिजनों संग मिलकर उसके साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 27 मई की शाम उसकी 19 साल की बेटी खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोसी संतलाल मिल गया। उसने गला दबाकर मार डालने की धमकी देते हुए दुराचार का प्रयास किया। शोरगुल पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।

पीड़िता घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने अपने पिता होरीलाल, माता रानू देवी, परिवार के मेखई व पुष्पा देवी के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।