Kausambi News: असेसमेंट कैंप में 77 दिव्यांगजनों को मिला दिव्यांगता का प्रमाणपत्र
Kausambi News: बीआरसी नेवादा ने दिव्यांग बच्चों के लिए एक मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया, जिसमें 77 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किया गया। यह कैंप बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों ने बच्चों का परीक्षण किया। कैंप में 14 मूक बधिर, 15 दृष्टिबाधित और 32 मानसिक मंदित बच्चे शामिल हुए।

Kausambi News: बीआरसी नेवादा में शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समेकित शिक्षा के तत्वाधान में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को प्रमाण-पत्र जारी करने के असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 77 बच्चों को दिव्यांगता का प्रमाणपत्र जारी किया गया। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा के कुशल निर्देशन व खंड शिक्षा अधिकारी नेवादा बृजेश सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अवधेश कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने हेतु मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया| कैंप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड में डॉ. कुलदीप मिश्रा, ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ. हेमंत यादव नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. पंकज कोटार्य साइकोलॉजिस्ट, डॉ. ज्ञानेंद्र धर द्वेवेदी नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ संकल्प शुक्ला ऑडियोलॉजिस्ट, डॉ. नितेश सिंह मनोचिकित्सक, डॉ. नियाजुद्दीन ऑप्टोमेट्रिस्ट ने उपस्थित होकर बच्चों का दिव्यांगता परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया।
कैंप में 14 मूक बधिर, 15 दृष्टिबाधित, 32 मानसिक मंदित और 22 अस्थि दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गयाइनके सापेक्ष कुल 77 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किया गया। कैंप में बीआरसी नेवादा के स्पेशल एजुकेटर वशिष्ठ नारायण शुक्ल, रवि कुमार सिंह, मुहम्मद अफ़सर, इरशाद हुसैन तथा राम बहादुर कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह, शारदा कुमार सिंह, वशिष्ठ नारायण शुक्ला तथा पंकज साहू फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित रहे।


