Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAssembly Speaker Satish Mahana Visits Kaushambi with Simplicity No Protocol Followed

सादगी के साथ कौशाम्बी पहुंचे विस अध्यक्ष महाना

Kausambi News - मंझनपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बिना किसी प्रोटोकॉल के कौशाम्बी का दौरा किया। महाकुम्भ प्रयागराज से लौटते समय उन्होंने सैनी के एक होटल में नाश्ता किया। पुलिस को उनकी मौजूदगी की जानकारी नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीThu, 6 Feb 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
सादगी के साथ कौशाम्बी पहुंचे विस अध्यक्ष महाना

मंझनपुर, संवाददाता। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना गुरुवार को पूरी सादगी के साथ कौशाम्बी पहुंचे। महाकुम्भ प्रयागराज से लौटते वक्त उन्होंने सैनी के एक होटल में नाश्ता किया। इसके बाद लखनऊ रवाना हो गए। किसी तरह का कोई प्रोटोकॉल नहीं होने की वजह से पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना संगम स्नान करने महाकुम्भ प्रयागराज गए थे। गुरुवार की दोपहर वह कार से लखनऊ वापस जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मचारी थे। बाकी किसी तरह का कोई प्रोटोकॉल नहीं था। यही वजह रही कि कौशाम्बी पुलिस को उनके जिले में आने की जानकारी ही नहीं हुई। विस अध्यक्ष सैनी के एक होटल में अचानक रुक गए और आम आदमी की तरह भीतर जाकर नाश्ता किया। उनके साथ रहे लोगों ने भी नाश्ता किया। इसके बाद सभी बाई कार राज्य मुख्यालय के लिए रवाना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस अध्यक्ष इतने सहज रहे कि लगा ही नहीं कि वह इतने बड़े पद पर हैं। पहचान जाने पर कुछ लोगों ने मिलने का प्रयास किया तो उनसे सादगी के साथ मुलाकात भी की। यहां वह करीब 30 मिनट तक ठहरे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें