Kausambi News: पिता व भाई ने युवक को घर में घुसकर पीटा
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां गांव में 30 सितंबर को एक मामले में गाली-गलौज के बाद पीड़िता के पति अनिल सरोज की पिटाई की गई। घरेलू विवाद के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां गांव की आशा देवी ने बताया कि 30 सितंबर की रात रुपयों के लेनदेन और बंटवारे की बात को लेकर ससुर केशनलाल एवं देवर सोनू गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता के पति अनिल सरोज की पिटाई की। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

