सुलह का दबाव न मानने पर युवक को गोली मारने की धमकी

Apr 07, 2026 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - रतगहा गांव में एक युवक की आरोपी ने पिटाई की और सुलह न करने पर गोली मारने की धमकी दी। युवक ने शिकायत थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

सुलह का दबाव न मानने पर युवक को गोली मारने की धमकी

चरवा थाने के रतगहा गांव में मुकदमे में सुलह न करने पर आरोपी ने युवक की पिटाई कर दी। लोगों को आता देख गोली मारने दी। थाने में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। रतगहा गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र मिठाई लाल ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से उसका विवाद हुआ था, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में उसने आरोपी के खिलाफ चरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़ित का आरोप है कि सोमवार को वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर आरोपी ने उसे रोक लिया और बाइक के पहिए में डंडा डालकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने डंडों से उसकी पिटाई की और मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने सीओ अभिषेक सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।