ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीप्रॉपर्टी डीलर वसीम के खिलाफ एक और मुकदमा

प्रॉपर्टी डीलर वसीम के खिलाफ एक और मुकदमा

प्रॉपर्टी डीलर वसीम के मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वसीम अहमद के खिलाफ प्रयागराज के एक और कारोबारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया...

प्रॉपर्टी डीलर वसीम के खिलाफ एक और मुकदमा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 18 Oct 2019 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रॉपर्टी डीलर वसीम के मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वसीम अहमद के खिलाफ प्रयागराज के एक और कारोबारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। प्रॉपर्टी डीलर के साथ उसके बिजनेस पार्टनर खुशी केसरवानी को भी नामजद किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के भरेठा तालुका इब्राहिमपुर निवासी सोना उर्फ समसुद्दीन का आरोप है कि उससे मूरतगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर वसीम अहमद ने दो साल पहले 25 लाख रुपये लिए थे। रुपया उसने बिजनेस में लगाने के लिए मांगा था। साथ ही वादा किया था कि वह उसको दोगुना रुपया वापस करेगा। समसुद्दीन ने रुपया एकाउंट से वसीम अहमद के खाते में ट्रांसफर किया था। दो साल बाद जब रुपया मांगना शुरू किया तो वसीम अहमद ने टालमटोल करने लगा। बताया कि चार अक्तूबर को वह वसीम अहमद के कार्यालय मंझनपुर आया। वहां उसने रुपये वापस मांगे तो वसीम और उसके साथी खुशी केसरवानी ने अभद्रता की। चेतावनी दी कि दोबारा मंझनपुर आए तो जान से मार देंगे। समसुउद्दीन ने मामले की नामजद तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद वसीम व उसके साथी खुशी के खिलाफ धोखाधड़ी करने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

डॉ. अरुप बनर्जी के बाद दूसरा मामला

प्रयागराज के नामी चिकित्सक डॉ. अरुप बनर्जी ने भी प्रॉपर्टी डीलर वसीम अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। डॉक्टर से वसीम अहमद ने 60 लाख रुपये लिए थे। ये रकम एकाउंट से एकाउंट में ट्रांसफर हुई थी। रुपया न मिलने पर डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बेनामी संपत्ति की भी शुरू हुई जांच

प्रॉपर्टी डीलर वसीम अहमद ने बेनामी संपत्ति भी बना रखी है। कोखराज थाना क्षेत्र के फूलचंद्र के नाम पर उसने बड़े पैमाने पर भूमि खरीदी है। फूलचंद्र की माली हालत बहुत खराब है। उसका मकान जर्जर है। करोड़ों रुपये की भूमि उसके पास कहां से आई, किसने दिलाई, अब इन मामलों की जांच हो रही है। कहा जा रहा है कि वसीम अहमद ने फूलचंद्र के नाम से जमीन खरीदी है और वह इस पर प्लाटिंग भी कर रहा था।

वसीम की संपत्ति होगी कुर्क

प्रॉपर्टी डीलर के बड़े-बडे़ फ्रॉड सामने आ रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर ने लोगों से रुपये लेकर जमीन खरीदी और अब लोगों को उधार वापस नहीं कर रहा है। धोखाधड़ी के तीन मामलों में वह फरार है। गिरफ्तारी न होने पर अब पुलिस ने उसकी संपत्ति को कुर्क कराने की तैयारी शुरू कर दी है। वसीम की जमीनों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें