हलधर स्कूल एंड कॉलेज में 180 छात्र-छात्राएं सम्मानित

Feb 28, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - हलधर स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिक सम्मान समारोह और होली मिलन का आयोजन किया गया। कक्षा एक से नौ तक के 180 छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल संगीता सिंह ने बच्चों को प्रतिस्पर्धा और मेहनत के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के बाद होली मिलन समारोह हुआ, जिसमें बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया।

हलधर स्कूल एंड कॉलेज में 180 छात्र-छात्राएं सम्मानित

हलधर स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को वार्षिक सम्मान समारोह एवं होली मिलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। स्कूल में वर्ष भर आयोजित इंग्लिश स्पीच, ड्राइंग, राइटिंग एवं साफ-सफाई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा एक से नौ तक के 180 छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल संगीता सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वह शिक्षा से जुड़ी हर गतिविधि और प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और ईमानदारी से भाग लें तथा सदैव अव्वल आने का प्रयास करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक-दूसरे से ईर्ष्या करने के बजाय सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना रखें। आज की छोटी-छोटी उपलब्धियां ही भविष्य में बड़े सपनों को साकार करने का आधार बनती हैं। यही मेहनत आगे चलकर बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और वैज्ञानिक जैसे उच्च पदों तक पहुंचा सकती है। शिक्षकों से भी आवाहन किया कि वह विद्यार्थियों के प्रति सकारात्मक और प्रेरणादायक व्यवहार रखें तथा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी संचार करें। सम्मान समारोह के बाद विद्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने एक-दूसरे और शिक्षकों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। अंत में प्रिंसिपल संगीता सिंह ने सभी शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर बच्चे एक-दूसरे से गले मिलकर खुशी-खुशी अपने घरों को लौटे। इस मौके पर शिक्षक शारिक, राम मनोहर, जवाहरलाल, मयंक, कल्पना मैम, सुष्मिता मैम, दीपक, संजीव सर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।