ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीरंग पड़ने से गुस्साए दबंगों ने होली खेलने वालों को पीटा, पुलिस से भी भिड़े

रंग पड़ने से गुस्साए दबंगों ने होली खेलने वालों को पीटा, पुलिस से भी भिड़े

सरायअकिल के फकीराबाद चौराहे पर रविवार दोपहर रंग पड़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी दबंगों ने हाथापाई की। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर...

रंग पड़ने से गुस्साए दबंगों ने होली खेलने वालों को पीटा, पुलिस से भी भिड़े
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 24 Mar 2019 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायअकिल के फकीराबाद चौराहे पर रविवार दोपहर रंग पड़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी दबंगों ने हाथापाई की। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ले में होली के कई दिन बाद तक रंग खेलने का माहौल रहता है। इस माहल्ले के लोग कई दिनों तक होली खेलते हैं। रविवार दोपहर दानी दिवाकर पुत्र बुद्धराज चौराहा आया था। इसी दौरान किसी बच्चे ने उसपर रंग डाल दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर उसने बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे को पिटते देख बगल में डीजे की धुन पर डांस कर रहे होली खेलने वाले भी मौके पर पहुंच गए। उनके बीच विवाद होने लगा। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि आरोपी अपने घर पहुंचा और लगभग दो दर्जन साथियों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर चौराहे पर फिर पहुंच गया। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से ही दबंग उलझ गए। पुलिस के समझाने पर वह लोग हाथापाई पर उतरू हो गए। मौके पर से पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए दबंगों को थाने ले जाकर हवालात में डाल दिया। होलियारों की तहरीर पर पुलिस ने दानी दिवाकर, रवि दिवाकर और बुद्धराज दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें