ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीगुस्साए परिजनों ने आरोपित के घर में की तोड़फोड़

गुस्साए परिजनों ने आरोपित के घर में की तोड़फोड़

म्योहरा गांव में शनिवार को मामूली बात पर विवाद हो गया। भरी पंचायत में कहासुनी के बाद पंकज केसरवानी को गोली मारने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा...

म्योहरा गांव में शनिवार को मामूली बात पर विवाद हो गया। भरी पंचायत में कहासुनी के बाद पंकज केसरवानी को गोली मारने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा...
1/ 3म्योहरा गांव में शनिवार को मामूली बात पर विवाद हो गया। भरी पंचायत में कहासुनी के बाद पंकज केसरवानी को गोली मारने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा...
म्योहरा गांव में शनिवार को मामूली बात पर विवाद हो गया। भरी पंचायत में कहासुनी के बाद पंकज केसरवानी को गोली मारने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा...
2/ 3म्योहरा गांव में शनिवार को मामूली बात पर विवाद हो गया। भरी पंचायत में कहासुनी के बाद पंकज केसरवानी को गोली मारने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा...
म्योहरा गांव में शनिवार को मामूली बात पर विवाद हो गया। भरी पंचायत में कहासुनी के बाद पंकज केसरवानी को गोली मारने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा...
3/ 3म्योहरा गांव में शनिवार को मामूली बात पर विवाद हो गया। भरी पंचायत में कहासुनी के बाद पंकज केसरवानी को गोली मारने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 27 Mar 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

म्योहरा गांव में शनिवार को मामूली बात पर विवाद हो गया। भरी पंचायत में कहासुनी के बाद पंकज केसरवानी को गोली मारने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपित के घर में तोड़फोड़ की। आरोपित की कार को तोड़ दिया।

म्योहरा गांव में शनिवार को सार्वजनिक रास्ते के लिए दो फिट की जमीन अजुहा में रहने वाले हुकुम केसरी से मांगी जा रही थी। हुकुम केसरी कुएं की जगत पर निर्माण करवा रहे थे। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। गांव की गलियां पहले से संकरी थी। रास्ता और संकरा होने की संभावना पर लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध किया, लेकिन हुकूम अपनी जिद पर अड़े थे। इसको लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान पंकज केसरवानी ने हर्षित को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हर्षित बहस करने लगा। यहीं बात बिगड़ गई। चर्चा रही कि हर्षित का पूर्व प्रधान ने डांट दिया तो हुकुम ने ललकारना शुरू कर दिया। इससे आक्रोशित हर्षित ने घर से पिता की रिवाल्वर निकाली और ताबड़तोड़ गोली चला दी। इससे पंकज घायल हो गया। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। लोग गिरते-पड़ते भागे। जान बचाने के लिए लोगों को रास्ता नहीं सूझ रहा था। घटना से लोग आक्रोशित हो गए। पंकज के परिजनों ने आरोपित हर्षित को दौड़ा लिया। वह जान बचाकर घर के अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव कर दिया तो लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। आरोपित हर्षित की कार में जमकर पत्थर चलाए। इससे उसकी शीशे टूट गए। पुलिस पहुंची तो लोग शांत हुए।

पुलिस को तलाशी में मिले संदिग्ध सामान

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हर्षित व उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और हर्षित को हिरासत में ले लिया। इसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी में तमाम ऐसी चीजें मिलीं हैं जो चौंकाने वाली हैं। जिस रिवाल्वर से गोली चली, उसको भी बरामद किया गया। इसके अलावा दो छोटी एयरगन, एक बड़ी एयरगन के अलावा पांच लीटर ज्वलनशील पदार्थ और शेर की खाल का कपड़ा बरामद किया गया है। हालांकि इसको लोग शेर की खाल ही बता रहे थे। नकदी रुपया भी पुलिस को मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नकदी रुपये की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई है।

इनका कहना है-

जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान को गोली मारी गई है। आरोपित को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। तलाशी में कई संदिग्ध सामग्री मिली हैं। इनके बाबत भी जानकारी हासिल की जा रही है।

अभिनंदन-एसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें