आय प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़े का आरोप
तहसील चायल के शेखपुर रसूलपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। उनकी वास्तविक आय 4500 रुपये है, जबकि लेखपाल ने 12500 रुपये दर्शाए हैं। पीड़िता ने विधायक से जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों में भी नाराजगी है।

तहसील चायल के शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने गांव के लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र में गलत रिपोर्ट लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने विधायक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी ने बताया कि उनकी वास्तविक मासिक आय करीब साढ़े चार हजार रुपये है, जबकि लेखपाल द्वारा जारी रिपोर्ट में आय 12,500 रुपये दर्शा दी गई। आरोप है कि लेखपाल गांव में बैठकर कार्य नहीं करते, बल्कि बाहर रहकर दलालों के माध्यम से काम कराते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दलालों के कहने पर ही आय प्रमाण पत्रों में गलत रिपोर्ट लगाई जाती है, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी होती है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों में गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं। पीड़िता ने विधायक पूजा पाल से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित लेखपाल के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


