ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीअंगद बने मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

अंगद बने मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ कौशाम्बी की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन हो गया। कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से मनोनयन से हुआ। नई कार्यकारिणी में अंगद सिंह को अध्यक्ष चुना...

अंगद बने मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 25 Aug 2017 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ कौशाम्बी की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन हो गया। कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से मनोनयन से हुआ। नई कार्यकारिणी में अंगद सिंह को अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन सरंक्षक रमाकांत पटेल के नेतृत्व में हुआ। कार्यकारिणी में अंगद सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रंजन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सदाशिव, मंत्री सुनील सिंह, संयुक्त मंत्री राकेश मौर्य, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, संगठन मंत्री दिनई लाल, संस्कृति एवं क्रीड़ा मंत्री विनोद कुमार, संप्रेक्षक श्याम बिहारी, ऑडीटर चंद्रपाल सिंह, मंझनपुर तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, चायल के कमलेश कुमार प्रथम, सिराथू कमलेश कुमार द्वितीय, मंझनपुर तहसील मंत्री शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, चायल रामबाबू त्रिपाठी एवं सिराथू तहसील मंत्री हिमांशु श्रीवास्तव को चुना गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें