ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीब्रिक्स देशों की अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा में आलोक अव्वल

ब्रिक्स देशों की अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा में आलोक अव्वल

ब्रिक्समैथडॉटकॉम द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के आलोक सिंह ने प्रथम रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया...

ब्रिक्स देशों की अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा में आलोक अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 14 Jan 2020 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिक्समैथडॉटकॉम द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के आलोक सिंह ने प्रथम रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा नवंबर में आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। आलोक सिंह की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य विमल कुमार मिश्र समेत शिक्षकों ने आलोक सिंह को बधाई दी है।

नवंबर 2019 में ब्रिक्समैथडॉटकॉम द्वारा तीसरी अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने भी भाग लिया। ऑनलाइन परीक्षा होने के बाद सोमवार को परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें कक्षा 11वीं के छात्र आलोक सिंह को प्रथम रैंक हासिल हुई। इसकी जानकारी मिलते ही विद्यालय प्राचार्य समेत शिक्षकों एवं आलोक के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्राचार्य विमल कुमार मिश्र ने बताया कि मवई कनैली निवासी हीरालाल का पुत्र आलोक सिंह बेहतर छात्रों में से एक है। ब्रिक्स देशों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें आलोक सिंह ने 5.52 मिनट में 70 में 70 अंक अर्जित किए है। प्रथम रैंक हासिल करने के लिए आलोक सिंह को 15 हजार रूपए पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। परीक्षा गणित के प्रवक्ता एनबी पांड्या एवं मुकेश सिंह की देखरेख में संपन्न हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें