Kausambi News: मजार में कथित तोड़फोड़ के बाद चौकी प्रभारी पर गाज
Kausambi News: शहजादपुर गांव की मजार में हुई कथित तोड़फोड़ के बाद चौकी प्रभारी कोकोंखराज थाने से संबद्ध किया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप में तोड़फोड़ की। चार अज्ञात मौलवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों के कार्यथेत्र में भी बदलाव किया गया।

Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित मजार में गुरुवार को हुई कथित तोड़फोड़ के बाद अब स्थानीय चौकी प्रभारी पर गाज गिरी है। उनको कोखराज थाने से संबद्ध कर दिया गया है।
घटना का विवरण
शहजादपुर गांव में सलार हाथन बाबा की मजार है। गुरुवार दोपहर बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर यहां तोड़फोड़ की थी। मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता चंदन कुमार की तहरीर पर चार अज्ञात मौलवियों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है।
पुलिस विभाग में बदलाव
रविवार को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शहजादपुर चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह को कोखराज थाने से अटैच कर दिया। अब पिपरी थाने के लोधौर चौकी के प्रभारी रहे धीरेंद्र सिंह को प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही एक इंस्पेक्टर समेत नौ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
नियुक्तियां
पुलिस आफिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह को सैनी कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन में रहे एसआइ अभिषेक यादव को सदर कोतवाली के दीवर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया। यहां रहे महेंद्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी पिपरी बनाया गया। पश्चिम शरीरा थाने से एसआइ आलोक राज को सिंघिया चौकी प्रभारी, सदर कोतवाली के कोर्रई चौकी प्रभारी राजेश सिंह को चरवा थाना, मंझनपुर थाने में रही एसआइ राखी विश्वकर्मा को कोर्रई चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है। चरवा थाने में रहे एसआइ अखिलेश कुमार को इसी थाने की सैयद सरावां पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।


