ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीपत्नी पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक

पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक

सैनी कोतवाली के पहाड़ी का पुरवा में ससुराल आए युवक ने अपनी पत्नी पर सोमवार की रात कातिलाना हमला किया। धारदार हथियार से पत्नी पर बेरहमी से वार किया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने युवती को...

पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 25 Sep 2018 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सैनी कोतवाली के पहाड़ी का पुरवा में ससुराल आए युवक ने अपनी पत्नी पर सोमवार की रात कातिलाना हमला किया। धारदार हथियार से पत्नी पर बेरहमी से वार किया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने युवती को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है।

पहाड़ का पुरवा निवासी रामकिशोर प्रजापति ने अपनी बेटी सुमन (22) की शादी छह माह पहले पुतेहपुर के थरियांव के जयचंद्रपुर निवासी लवकुश के साथ की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस पर रामकिशोर अपनी बेटी को मायके ले आया था। सोमवार की शाम को अचानक लवकुश घर आ गया। रात में खा पीकर वह सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक सुमन के चीखने की आवाजें आने लगीं। परिजनों के होश उड़ गए। वह भागकर पहुंचे तो देखा कि सुमन लहूलुहान पड़ी थी और लवकुश के हाथ में धारदार हथियार था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें