संदिग्ध हालत में युवक की गई जान

संदिग्ध हालत में युवक की गई जान

संक्षेप:

Kausambi News - सैनी थाना क्षेत्र के केसरिया गोरियों में 35 वर्षीय बीजू की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बीजू शराब का लती था और शनिवार रात शराब पीकर सो गया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने...

Aug 10, 2025 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

सैनी थाना क्षेत्र के केसरिया गोरियों निवासी 35 वर्षीय बीजू पुत्र गुनई की रविवार सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बड़े भाई तीरथ ने बताया कि वह शराब का लती था। शनिवार को शराब पीकर घर आया और सो गया। आधी रात को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। रविवार सुबह उसे इलाज के लिए सैनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की तस्दीक होते ही परिजन बिलख पड़े। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।