उप कृषि निदेशक कार्यालय का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
Kausambi News - मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उप कृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपस्थित महिला कर्मचारी का वेतन अवरुद्ध किया और विलंब से आने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कार्यालय में साफ-सफाई के मुद्दों पर भी ध्यान दिया गया, और सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने गुरुवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो उन्होंने अनुपस्थित महिला कर्मचारी का वेतन अवरुद्ध करते हुए दो कार्मिकों की कार्यशैली को लेकर उन्होंने नोटिस निर्गत करने का निर्देश उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार तिवारी को दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुल कार्यरत 13 कर्मचारी के सापेक्ष एक कार्मिक सीमा पांडेय वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाई गई तथा दिनेश कुमार वर्मा वैयक्तिक सहायक एवं कैलाश नाथ पांडेय वरिष्ठ सहायक विलंब से कार्यालय में उपस्थित पाये गये। मामले में उन्होंने उप कृषि निदेशक को विलंब से कार्यालय आने वाले कार्मिकों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया।
यदि भविष्य में कार्यशैली में सुधार नहीं दिखा तो इनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित पाई गई सीमा पांडेय वरिष्ठ सहायक को चेतवानी निर्गत करते हुए वेतन अवरुद्ध किए जाने की कार्रवाई करने को कहा। कार्यालय में शौचालय अतयंत ही गंदे पाए गए तथा खराब आलमारियां अस्त-व्यस्त तरीके से पाई गई एवं पम्फलेट, योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार की सामग्री अव्यवस्थित ढंग से पाई गई। मामले में उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया कि आसिफ इकबाल स्टोर इंचार्ज/वरिष्ठ सहायक को चेतावनी निर्गत करते हुए उपरोक्त कमियों को ठीक कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने जीसी पटल भंडार/कैश/आत्मा योजना, आईसीडीपी चावल, कृषि यंत्रीकरण, स्थापना पटल, जीपीएफ पटल व कार्यालय परिसर की साफ-सफाई ठीक ढंग से किए जाने हेतु निर्देशित किया। अंत में उन्होंने सभी कर्मचारियों को कार्यालय समय से आना सुनिश्चित करने का निर्देश देते कहा कि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


