ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीशराब बंदी के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

शराब बंदी के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शराब बंदी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सीएम सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौपा। उन्होंने सरकारी भांग की दुकान में...

शराब बंदी के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 25 Aug 2017 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शराब बंदी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सीएम सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौपा। उन्होंने सरकारी भांग की दुकान में अवैध तरीके से गांजा बिक्री का भी विरोध किया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि नशे की गिरफ्त में आकर युवा बर्बाद हो रहे हैं। अक्सर शराब के नशे में धुत होकर युवा हादसे को शिकार होते हैं। इससे कई लोगों का परिवार बिखर जाता है। इसके बाद भी लोग समझ नहीं रहे हैं। शराब की बिक्री कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में भांग की दुकान में अवैध तरीके से गांजा बिक्री होता है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ज्ञानस्वरूप मिश्र, शिवपूजन त्रिपाठी, शिवबाबू, अमरनाथ, हरिओम, विमल चंद्र पांडेय, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, मानसिंह, पुष्पराज सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें