ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बी मां शीतला के दर्शन के बाद मेले में की खरीदारी

मां शीतला के दर्शन के बाद मेले में की खरीदारी

कड़ाके की सर्दी और कोहरे पर आस्था भारी रही। सोमवार को पौष पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही लोग गंगा घाटों पर...


 मां शीतला के दर्शन के बाद मेले में की खरीदारी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 17 Jan 2022 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कड़ाके की सर्दी और कोहरे पर आस्था भारी रही। सोमवार को पौष पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही लोग गंगा घाटों पर पहुंचने लगे थे। कड़ा के कुबरी गंगा घाट, संदीपनि, काकराबाद, पल्हाना गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पुण्य की डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालु हर-हर गंगे का जयघोष करते हुए हुए माता शीतला की दरबार में पहुंचे। माता शीतला की विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। पौष पूर्णिमा पर सोमवार को कड़ा धाम में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा स्नान के बाद मां शीतला देवी का दर्शन करते हुए महिलाओं ने मेले में खरीदारी की। सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर चौराहे व भीड़-भाड़ वाली जगह पर महिला पुलिसकर्मी मुस्तैद रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें