ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबारिश से कच्चा मकान जमींदोज, गृहस्थी नष्ट

बारिश से कच्चा मकान जमींदोज, गृहस्थी नष्ट

चायल तहसील क्षेत्र के सिरसी गांव में शनिवार रात बारिश के बाद सीलन से मजदूर का कच्चा मकान धराशायी हो गया। मकान के मलबे में दबने से गृहस्थी नष्ट हो गई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने मलबा हटाकर...

बारिश से कच्चा मकान जमींदोज, गृहस्थी नष्ट
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 15 Sep 2019 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

चायल तहसील क्षेत्र के सिरसी गांव में शनिवार रात बारिश के बाद सीलन से मजदूर का कच्चा मकान धराशायी हो गया। मकान के मलबे में दबने से गृहस्थी नष्ट हो गई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने मलबा हटाकर गृहस्थी को बाहर निकाला। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।

चरवा के सिरसी गांव निवासी परमेश्वर पासी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। वह कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार रात वह परिवार के साथ घर के पिछले हिस्से में सो रहा था। इसी दौरान बारिश के बाद सीलन से उसका कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत ये रही कि उसका परिवार हादसे में बाल-बाल बच गया। जबकि उसकी पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसकी गृहस्थी को बाहर निकाला। पीड़ित ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।

अमिरसा गांव में मकान ढहा

तहसील चायल के अमिरसा गांव में शनिवार शाम बरसात के बाद सीलन से किसान भाइयों का कच्चा मकान जमींदोज हो गया। अमिरसा गांव निवासी सतीश पांडेय व उनके भाई रूपचंद्र पांडेय किसानी करते हैं। बंटवारे के बाद एक ही मकान के अलग-अलग हिस्से में खपरैलनुमा कमरे में दोनों रहते थे। शनिवार शाम सीलन से उनका कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान गिरने से घर मे रखी हजारों की गृहस्थी मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गई। भुक्तभोगी भाइयों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें