ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकलश यात्रा के साथ पंच कल्याणक पूजा शुरू

कलश यात्रा के साथ पंच कल्याणक पूजा शुरू

चम्पहा में नव निर्मित आदिनाथ प्रभू के मंदिर में पंच कल्याणक पूजा का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन गर्भ कल्याणक पूजा हुई। पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ये कलश यात्रा मंदिर में आकर संपन्न हुई।...

1/ 2चम्पहा में नव निर्मित आदिनाथ प्रभू के मंदिर में पंच कल्याणक पूजा का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन गर्भ कल्याणक पूजा हुई। पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ये कलश यात्रा मंदिर में आकर संपन्न हुई।...
चम्पहा में नव निर्मित आदिनाथ प्रभू के मंदिर में पंच कल्याणक पूजा का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन गर्भ कल्याणक पूजा हुई। पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ये कलश यात्रा मंदिर में आकर संपन्न हुई।...
2/ 2चम्पहा में नव निर्मित आदिनाथ प्रभू के मंदिर में पंच कल्याणक पूजा का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन गर्भ कल्याणक पूजा हुई। पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ये कलश यात्रा मंदिर में आकर संपन्न हुई।...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 17 Jun 2018 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पहा में नव निर्मित आदिनाथ प्रभू के मंदिर में पंच कल्याणक पूजा का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन गर्भ कल्याणक पूजा हुई। पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ये कलश यात्रा मंदिर में आकर संपन्न हुई। इसके बाद 33 सौ किमी की पैदल यात्रा कर आए दया ऋषि महराज ने पूजा का शुभारंभ किया।

चम्पहा में जैन धर्म के श्रद्धालुओं के आदिनाथ प्रभू का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का हाल ही में नव निर्माण करवाया गया है। सवा करोड़ रुपये खर्च कर मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। इस मंदिर में रविवार से पंच कल्याणक पूजा की शुरुआत हुई। पहले दिन गर्भ कल्याणक पूजा हुई। पूजा दया ऋषि महराज ने करवाई। वह 33 सौ किमी की पैदल यात्रा कर यहां आए हैं। शनिवार शाम को मंदिर में दया ऋषि महराज के पहुंचने पर जैन धर्म के लोगों ने उनका स्वागत किया। उनकी देखरेख में रविवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा दोबारा मंदिर में आकर खत्म हुई। इसके बाद पूजा-पाठ शुरू हुई। विधि-विधान से पूजा कराने के बाद देर शाम तक अन्य कार्यक्रम चलते रहे। पूजा-पाठ में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हैं। चम्पहा बाजार में पूजा शुरू होते ही चहल-पहल बढ़ गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें