अदालत के आदेश पर ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कोखराज थाना क्षेत्र में 31 जुलाई 2025 को एक बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हुई, जिसमें पीड़ित अवधेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़कर बाद में छोड़ दिया। कार्रवाई न होने पर, पीड़ित ने अदालत में अर्जी दाखिल की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

अदालत के आदेश पर ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा

कोखराज थाना क्षेत्र के बसावनपुर मजरा बम्हरौली निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई 2025 की सुबह वह बाइक से दूध दुहाने जा रहा था। परसखी के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं। उसका कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रैक्टर समेत पकड़ लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया था। नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को अदालत के आदेश पर कोखराज पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक सोनू पटेल निवासी अहिरारा के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।